Kavita Jha

Add To collaction

पुलवामा आतंकी हमले में हुए शहीदों को नमन (देशप्रेम)लेखनी वार्षिक कविता प्रतियोगिता-14-Feb-2022

पुलवामा आतंकी हमले में हुए वीर शहीदों को नमन
********
आज प्रेम दिवस जो रहे हो बड़े जोश से मना
याद वीर जवानों पर हुए आतंकी हमले को रखना
हमारी ही खातिर अपने घर परिवार से कोसों दूर
देश की रक्षा के लिए सीमा पर कड़कती ठंड में भी थे चूर
मां पिता पत्नी बच्चे जिनका लौटने का कर रहे थे इंतजार
आंतकवादी संगठन ने कैसा किया यह अत्याचार
पुलवामा के वीर जवानों ने जान गंवाई देश प्रेम में
सच्चे प्रेमी देखो होकर शहीद चमक रहे सितारों में
सत सत नमन करता है आपको देश 
पहुंचे आप  तक हमारा सन्देश
प्रेम दिवस जब हम मनाए
याद आपकी कुर्बानी आ जाए
****
कविता झा काव्या कवि
#लेखनी
## लेखनी वार्षिक काव्य प्रतियोगिता
१४.०२.२०२२

   8
2 Comments

Seema Priyadarshini sahay

14-Feb-2022 09:19 PM

बहुत सुंदर रचना

Reply

Ravi Goyal

14-Feb-2022 01:43 PM

वाह बहुत खूब 👌👌

Reply